फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन-अनुपम के विवाद में कूदे सुषमा स्वराज के पति, इस एक्टर को बताया 'अकृतज्ञ' और 'निराश आदमी'

Thu, 23 Jan 2020 06:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच जुबानी जंग - फोटो : Twitter
नागरिकता कानून को लेकर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच जुबानी जंग चल रही है। पहले एक इंटरव्यू में जहां नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को जोकर कह दिया तो वहीं अनुपम खेर ने भी वीडियो जारी कर नसीरुद्दीन शाह को कुंडित और नशेड़ी तक कहा डाला। अब सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेताओं के सपोर्ट में फैंस खड़े हैं। कोई अनुपम खेर को सही कह रहा है तो किसी को नसीरुद्दीन शाह की राय सही लगती है।
विज्ञापन

2 of 5
स्वराज कौशल - फोटो : ANI
दोनों के इस विवाद में कूद पड़े हैं सुषमा स्वरा के पति स्वराज कौशल। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- "नसीरुद्दीन शाह जी, आप एक अकृतज्ञ व्यक्ति हैं। इस देश ने आपको नाम, दौलत, शोहरत सब कुछ दिया फिर भी आप एक निराश व्यक्ति हैं।''

विज्ञापन

3 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
उन्होंने आगे कहा- ''आपने गैरधर्म की लड़की से शादी की किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा। आपका भाई भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट जनरल बना। क्या आपको एक समान अवसर से ज्यादा नहीं दिया गया? आप फिर भी नाखुश ही हैं। आप भेदभाव की बात करते हैं। जब आप सभी को दोषी मानते हैं, तो यह आपका विवेक हो जाता है और जब अनुपम अपने देश में बेघर घोषित किए जाने पर अपना दर्द बयां करते हैं, तो यह चाटुकारिता कैसे हो सकती है।''

4 of 5
Naseeruddin shah- Anupam kher
स्वराज कौशन ने अपने अगले ट्वीट में कहा- ''किरन खेर को दो बार संसद सदस्य के तौर पर चुना गया है। वहीं अनुपम अपने आप में एक स्टार हैं। आपके जोकर कहने पर उनकी प्रतिक्रिया देखिए। एक सज्जन व्यक्ति का ऐसा ही बर्ताव होता है। जब आप बोल रहे थे, तो आप छोटे और तुच्छ दिख रहे थे। आपके अंदर हताशा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर - फोटो : Twitter
बता दें हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो इंटरव्यू में अनुपम खेर को 'चापलूस' और 'जोकर' बताया था। इसके जवाब में अनुपम खेर ने कहा था- आपने मेरी तारीफ में कुछ बातें कहीं कि मैं जोकर हूं, मुझे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, मैं चापलूस हूं, ये सब मेरे खून में है, वगैरह-वगैरह। तारीफ के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आप को और आपकी बातों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें