फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: 'यह मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल काम था', बेटी के जन्म के बाद मां बनने पर पहली बार बोलीं स्वरा

Thu, 05 Oct 2023 11:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में, एक बेटी की मां बन गई हैं और हाल ही में, अभिनेत्री ने धूम धाम से पति फहाद अहमद संग अपनी बेटी की छठी भी मनाई थी। अब मां बनने के बाद पहली बार स्वरा ने बेटी के जन्म का एक्सपीरियंस साझा किया है और कुछ दिलचस्प किस्सों का भी खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : Social media
अभिनेत्री  स्वरा भास्कर  बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। इसके साथ ही वह हर मुद्दे पर अपने बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं और फिलहाल पति फहाद अहमद के साथ पैरेंटिंग के खूबसूरत पल एंजॉय कर रही हैं।

The Archies: खुशी कपूर ने बताया कैसा है शाहरुख की बेटी संग उनका रिश्ता, शूटिंग के दिनों को याद कर किया साझा
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : Social media
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताते हुए कहा, 'यह एक ब्लेसिंग है। यह मेरे द्वारा अब तक किया गया सबसे कठिन काम भी है। मैं विश्वास नहीं कर सकती कि महिलाएं सदियों से बिना एपिड्यूरल के और कई बार ऐसा कर चुकी हैं। बेटी के जन्म के बाद मुझे समझ में आया की आखिर मां का दर्जा भगवान से ऊपर क्यों दिया गया है।'

Throwback Thursday: जब सलमान खान की बात सुनकर बुरी तरह भड़क उठे नाना पाटेकर, 'टाइगर' के लिए कह दी थी यह बात

4 of 5
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : social media
आगे स्वरा ने डिलीवरी के दौरान उनका साथ देने के लिए मेडिकल टीम और अपने परिवार के सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।अभिनेत्री ने कहा, 'फहाद और मैं हमारे डॉक्टर्स टीम, कर्मचारियों ,अस्पताल, हमारे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों से मिली सभी मदद और समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। इस वक्त में आप सभी के सहयोग और प्रार्थना ने हमें बहुत हिम्मत दी है।'

Vijay Varma: तमन्ना की वजह से लाइमलाइट में रहने लगे विजय वर्मा! पैप कल्चर पर फूटा अभिनेता का गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल 16 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें