फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: स्वरा ने ‘हम कागज नहीं दिखाएंगे’ के नारे के साथ छपवाया शादी का कार्ड, फहाद संग बताई लव स्टोरी

Tue, 07 Mar 2023 04:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेता और अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था। अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ साझा किए थे और अपनी प्रेम कहानी भी बताई थी। इसके साथ उन्होंने यह घोषणा की थी कि वह पूरे रीति-रिवाजों के साथ भी फहाद के साथ शादी करेंगी। स्वरा और फहाद की शादी का कार्ड भी छप चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद इस महीने शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड उनके मिलने के तरीके जितना ही खास है। शादी के कार्ड पर उन्होंने अपनी मुलाकात से लेकर प्रेम कहानी तक के किस्से बयां किया है। शादी के कार्ड पर कई तरह की चीजें देखने को मिली हैं और चित्रों के सहारे दोनों की प्रेम कहानी को भी बताया गया है।

दुखद: निर्माता मधु मंटेना के पिता मुरली राजू का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
शादी के कार्ड में दुल्हन को लाल लहंगे में और दूल्हे को मटमैले रंग की शेरवानी में दिखाया गया है, जो अपनी खिड़की से एक विरोध प्रदर्शन को देख रहे हैं। उस प्रदर्शन में लोगों ने 'हम सब एक हैं', 'हम कागज नहीं दिखाएंगे', 'प्रेम सबसे बड़ी क्रांति है' और 'हम देखेंगे' जैसे स्लोगन लिखे हुए बैनर अपने हाथों में उठा रखे हैं।

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने होलिका दहन के समय कर दी यह हरकत, नाराज फैंस ने जमकर लगाई लताड़

4 of 5
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला
स्वरा ने अपनी शादी के कार्ड में इस बारे में भी बताया है कि फहाद के साथ उनकी प्रेम कहानी आगे कैसे बढ़ी? कार्ड पर लिखा है कि कई बार हम किसी चीज को काफी समय तक ढूंढते हैं और फिर पता चलता है कि वह आपके पास ही थी। हम प्यार की तलाश में रहे थे, पर दोस्ती पहले मिल गई। एक विरोध प्रदर्शन के साथ यह सब शुरू हुआ था, जो एक राजनीतिक घटना के बाद आगे ही बढ़ता चला गया। उस अंधेरे में हमें रोशनी मिली और एक दूसरे को हमने एक अलग नजरिए से देखा।
EXCLUSIVE: सुजॉय घोष की अगली फिल्म ‘काबुलीवाला’ बंद, मिराज क्रिएशंस की एक और फिल्म ‘उमा’ भी डिब्बे में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
शादी के कार्ड में आगे लिखा गया है कि नफरत के समय हमने अपने प्यार को पा लिया। चिंता और अनिश्चितता का डर भी था, लेकिन विश्वास और उम्मीद भी है। हमारे साथ जुड़े रहें और इंजॉय करें। हम दिल्ली में वसंत मार्च 2023 को शादी कर रहे हैं।

Anupam Kher: चेहरे पर लकवा पड़ने के बाद भी नहीं छोड़ी एक्टिंग, अनुपम खेर ने बताया वो किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें