स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। स्वरा ने सिर्फ बॉलीवुड के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि राजनीति विषय पर भी अपनी राय खुलकर रखी है। इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। दक्षिण राज्यों में राहुल गांधी की यह यात्रा जारी है, जिसका कांग्रेस के साथी दल भी जमकर सहयोग कर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन किया है। स्वरा ने एक ट्वीट कर राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है।