सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने शुक्रवार का वार एपिसोड होस्ट करते हुए बताया कि उन्हें डेंगू हो गया था और वह रिकवर हो रहे हैं लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं हुए है। चूंकि वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने दोबारा से बिग बॉस की शूटिंग शुरू करने के का फैसला लिया। बता दें कि करण जौहर के बिग बॉस होस्ट करने के दौरान लोगों ने उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और साथ ही फैंस जल्दी ही सलमान की शो में वापसी चाहते थे।