फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनने पर ऐसा सोचती है ये एक्ट्रेस, फिल्माें में दे चुकी है आपत्तिजनक सीन

Thu, 14 Jun 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर
फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' से एक एक्ट्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में आई है, वो हैं स्वरा भास्कर । जी हां, स्वरा फिल्म में अपने एक सीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । स्वरा ने फिल्म में एक मास्टरबेशन सीन दिया है जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्वरा भास्कर
इस पर स्वरा ने कहा, 'फिल्म में मास्टरबेट कर मैंने टेक्निकली गलत नहीं किया है, लेकिन शर्म तो आती है न। लड़के कुछ भी और कहीं भी करें, पर हम अपने बेडरूम में भी ऐसा करें तो शर्मिंदा होना पड़ता है।' अब स्वरा ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर अपने विचार रखे हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
स्वरा भास्कर
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया कि उन्हें बचपन में डर लगता था कि कहीं वो शादी से पहले प्रेग्नेंट ना हो जाएं । स्वरा ने कहा, 'बचपन में जब मैं फिल्में देखती थी तो एक चीज कॉमन होती थी और वह यह कि एक्ट्रेसेस शादी किए बिना मां बन जाती थीं।'

4 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : SELF
'उस वक्त मुझे हमेशा यह डर सताता था कि कहीं मेरे साथ भी ऐसा न हो जाए। बचपन में मैं बायलॉजिकल और फिजिकल टर्म्स के बारे में नहीं जानती थी। मुझे डर लगता था कि अगर मैं शादी से पहले ही मां बन गई तो मेरा क्या होगा?मैं क्या करूंगी?'
विज्ञापन

5 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : ani
बता दें कि स्वरा ने ये भी कहा कि वो रिस्क लेने से नहीं डरती हैं । लोगों ने उनसे कहा था कि उन्हें बहन, मां या बेस्ट फ्रेंड जैसे रोल नहीं करने चाहिए । लेकिन स्वरा ने कहा, 'मैं रिस्क लेने से नहीं डरती । मैंने इस स्टीरियोटाइप को तोड़ने का फैसला लिया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : amar ujala
स्वरा ने 'प्रेम रतन धन पायो' में बहन का, 'निल बटे सन्नाटा' में मां का और अब 'वीरे दि वेडिंग' में बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया । इसका उनके करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा । स्वरा अब एक बड़ी सेलेब्रिटी बन गई हैं और उनके पास ऑफर्स की भरमार है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें