फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सर्जरी के बाद अब ऐसी नजर आने लगीं हैं सुष्मिता सेन, पोस्ट साझा कर फैंस को दी जानकारी

Sat, 20 Nov 2021 10:11 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सुष्मिता सेन ने इस शुक्रवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। सुष्मिता इंडस्ट्री की सिर्फ खूबसूरत अभिनेत्री ही नहीं मानी जातीं बल्कि फैंस उनके तेज बुद्धि के भी कायल हैं। सुष्मिता ने हमेशा अपनी बातों से सबका दिल जीता है। अपने जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को बताया कि हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है।

सुष्मिता ने करवा ली सर्जरी

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो साझा कर अपने नए लुक के बारे में भी बता दिया। सुष्मिता ने एक तस्वीर साझा की जिसमें पीछे बादल नजर आ रहे हैं औ उनकी आकृति नजर आ रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'मैं आप सभी को बहुत सारा धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने मुझ पर इतना सारा प्यार लुटाया और मुझे ढेर सारे आशीर्वाद दिए। इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया। इस जन्मदिन मेरा फिर से एक जन्म हुआ है'।




 
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
आगे सु्ष्मिता ने बताया कि उन्होंने आर्या सीरीज के पार्ट 2 की कहानी भी पूरी कर ली है। फिर उन्होंने कहा कि, '16 नवंबर को मेरी एक सर्जरी हुई थी और हर बीतते दिन के साथ मैं ठीक होती जा रही हूं। आप लोगों की खुशियों की शक्ति और प्यार की ताकत मुझे मिल रही है। इसे आने दीजिए'।



विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
सुष्मिता ने लिखा, 'मेरे 46वें जन्मदिन पर क्या एक मेरे स्वास्थ्य की नई शुरूआत हो रही है और नए लुक की भी। आगे देखने के लिए बहुत कुछ है, सबसे बड़ा तोहफा है जिंदा रहना'। दूसरे पोस्ट में सुष्मिता ने अपना नया लुक भी दिखाया। इस तस्वीर में वह सनग्लासेज, जैकेट और पिंक टॉप में नजर आईं। फैंस उनके नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता अब बड़े पर्दे पर कम नजर आ रही हैं और ओटीटी के जरिए फैंस के बीच मौजूद हैं। आर्या की सफलता के बाद अब वह इसके दूसरे पार्ट पर भी काम कर रही हैं। सुष्मिता ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिससे उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
पूर्व मिस यूनिवर्स पिछले काफी समय से रोहमन शॉल के संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं और फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि जब ऐसा होगा तो सुष्मिता सेन खुद इसकी घोषणा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें