फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज में बैठने वाले टेलर से सुष्मिता ने सिलवाया था 'मिस इंडिया' का गाउन, वायरल वीडियो से खुला राज

Thu, 16 Apr 2020 04:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sushmita Sen - फोटो : file photo
26 साल पहले सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने ब्रह्मांड सुंदरी का टाइटल जीतकर देश का नाम रौशन किया था। ये बात 1994 की है। इस टाइटल को जीतने के लिए इन्होंने बहुत मेहनत की थी। इस बात को बीते हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन हाल ही में अभिनेत्री अपने एक गाउन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का जो गाउन चर्चा में बना हुआ है वो उन्होंने उस वक्त पहना था जब वो मिस इंडिया चुनी गई थीं। हाल ही में सु्ष्मिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री इस गाउन के पीछे का किस्सा बताते हुए दिखीं। 
विज्ञापन

2 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता का ये पुराना वीडियो एक कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इस कार्यक्रम में ही सुष्मिता ने खुलासा किया था कि मिस इंडिया का टाइटल जीतने के समय उन्होंने जो गाउन पहनी थी वो किसने बनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
Sushmita and Aishwarya - फोटो : file photo
वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं- 'हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि हम एक महंगा डिजाइनर गाउन खरीद पाते। मुझे इवेंट के दौरान चार अलग-अलग ड्रेस पहननी थीं। हम साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। हमें अपने दायरे भी पता थे। मेरी मां ने मुझे कहा, तो क्या हुआ। लोग तुम्हारे कपड़ों पर ध्यान नहीं देने वाले हैं, बल्कि उनका ध्यान तुम पर होगा।'
 

4 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने आगे कहा- 'कपड़े का फैब्रिक कैसा है दूर से उन्हें नहीं पता चलेगा। तो हम सरोजनी नगर बाजार गए। नीचे, गैराज में टेलर बैठते थे जो पेटिकोट सिलते थे। हमने उन्हें सामान दिया और बोला कि यह टीवी पर आने वाला है इसलिए काम अच्छा करना। उस कपड़े से सरोजनी नगर के उस टेलर ने मेरा गाउन सिला। मेरी मां ने बचे हुए कपड़े से एक गुलाब बनाया। हमने काले रंग की नई जुराब खरीदी और काटकर, लास्टिक डालकर दस्ताने बनाए।' 
विज्ञापन

5 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता वीडियो में आगे कहती है कि मिस इंडिया का खिताब जीतने वाला दिन मेरे लिए बहुत बड़ा था। उससे भी बड़ी बात ये थी कि मैं उस गाउन को पहनने वाली थी। मुझे लगता है कि अगर इंसान के इरादे मजबूत हों, तो आप सब कुछ पा सकते हैं। पैसा मायने नहीं रखता है। आपको बता दें, सुष्मिता ने फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता था जिसके बाद मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sushmita Sen - फोटो : twitter
मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही सु्ष्मिता ने सिनेमाजगत में कदम रखा। सुष्मिता की पहली फिल्म 'दस्तक' थी जो कि 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई और फिल्में की। इन फिल्मों में 'बीवी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'आंखें' और 'मैं हू ना' शामिल हैं। 

Ramayan: रामानंद सागर की वजह से सेट पर गुस्से में रहते थे 'लक्ष्मण', इंटरव्यू में किया था खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें