aayush sharma
- फोटो : amar ujala mumbai
सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि हाल ही में सलमान खान के जिम में किंग कोबरा मिला तो वहीं फार्महाउस के पास तेंदुआ भी देखा गया था। यहां गाय, बकरी, बत्तख और कई जंगली जानवर भी आ जाते हैं ऐसा लगता है कि हम सफारी में रह रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हम इत्तेफाक से वीकेंड के चलते पनवेल आए थे। लेकिन अब करीब एक महीना होने वाला है हम यहीं हैं।