फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल तक इस बीमारी से ग्रस्त थीं सुष्मिता सेन, अभिनेत्री ने कहा- 'एक थका हुआ शरीर जो ढेर सारी...'

Mon, 18 May 2020 08:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके द्वारा अपने फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में भी बताती रहती हैं। सुष्मिता सेन फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। इस बीच सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है वह छह साल पहले एडिसन नाम की बीमारी से ग्रस्त थीं। जिसको उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और नन चाक के वर्क आउट से खत्म किया।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता सेन ने दी है। दरअसल सुष्मिता सेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन जिम में नन चाक के साथ वर्क आउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो को साझा करते रहते हुए सुष्मिता सेन लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में उन्होंने अपनी एडिसन बीमारी के बारे में बताया। सुष्मिता सेन ने बताया कि इस बीमारी के चलते उनका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने पोस्ट में लिखा, 'मुझे सितंबर साल 2014 में एक ऑटो इन्यून से जुड़ी बीमारी का पता चला जिसका नाम एडिसन था। इसने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मेरे अंदर कोई लड़ाई नहीं बची है। एक थका हुआ शरीर जो ढेर सारी निराशा और आक्रामकता से भरा हुआ। मेरी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ गए थे। मैं उस पल को बयां नहीं कर सकती जब मैंने इससे ठीक होने के लिए चार साल लड़ाई लड़ी'।

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'बहुत परेशानी के बाद मैंने अपने दिमाग को मजबूत किया और अपने शरीर को इसके लिए तैयार किया। मैंने नन चाक पर ध्यान लगाया, आक्रामकता को बाहर निकाला। इस बीमारी से मैं लड़ी और फिर दर्द मेरे लिए एक कला बन गया। मैं समय पर ठीक हो गई, 2019 तक मेरी एड्रेनल ग्लैंड् एक्टिव हो गई, अब कोई स्टेरॉयड और ऑटो इम्यून की परेशानी नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस पोस्ट में सुष्मिता सेन ने फैंस को खास सीख भी दी है। उन्होंने सीख लिखते हुए पोस्ट में आगे लिखा, 'कोई भी आपके शरीर को आपसे से ज्यादा नहीं जानता है तो इसकी सुनें। हम सब में एक योद्धा है, कभी हार नहीं मानें, मेरे टीचर नुपुर शिखारे का धन्यवाद इस बीमारी भरी से निकालने के लिए।' सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों की बेटियां, कई फिल्मों के बावजूद नहीं मिली मां जैसी लोकप्रियता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें