फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नहीं चल पाया इन अभिनेत्रियों का सिक्का, दो अक्षय तो एक आमिर के साथ कर चुकी हैं काम

Mon, 18 May 2020 08:20 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की असफल अभिनेत्रियां - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में अक्सर नए चेहरे देखने को मिलते हैं। ऐसे में कई चेहरे ऐसे होते हैं जो सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा तो होते हैं। लेकिन उन्हें ए लिस्टर्स की स्पॉटलाइट नहीं मिल पाती। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो बेहद खूबसूरत और टैलेंटिड हैं, लेकिन बावजूद इसके इंडस्ट्री में उनका सिक्का नहीं चल पाया है। इनमें से कई से तो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। इस पैकेज में ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे, जिनका तमाम कोशिशों के बावजूद बॉलीवुड में सिक्का नहीं चल पाया।
विज्ञापन

2 of 6
टिस्का चोपड़ा
टिस्का चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा खूबसूरती के मामले में बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। लेकिन इनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। टिस्का ने फिल्म 'प्लेटफॉर्म' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें थोड़ी बहुत जो पहचान हासिल हुई, वो फिल्म 'तारे जमीन पर' से हुई है। इस फिल्म में उन्होंने ईशान (दर्शील सफारी) की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉस्टेजेस, गुड न्यूज जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हुमा कुरैशी - फोटो : social media
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हुमा कुरैशी ने अक्षय कुमार, इमरान हाशमी जैसे सितारों के साथ काम किया है लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। हुमा के अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहचान मिली थी। लेकिन इसके बाद भी हुमा का संघर्ष अब भी जारी है।

4 of 6
निम्रत कौर
निम्रत कौर
फिल्म 'एयरलिफ्ट' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वालीं अभिनेत्री निम्रत कौर भी इस लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि निम्रत ने अभी ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन वो अक्षय के साथ काम करने के बाद भी अब तक अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
माही गिल
देव डी से अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री माही गिल बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। माही ने बॉलीवुड में कुछ गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है। 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के हर पार्ट में नजर आने वालीं ये अभिनेत्री केवल कुछ ऐसी ही फिल्मों तक सीमित रह गईं। फिल्मों के अलावा माही ने वेब सीरीज में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी कुछ खास मुकाम बना नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड में भोली पंजाबन नाम से पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आईं तो थीं हीरोइन बनने। लेकिन खूबसूरत और टैलेंटिड होने के बावजूद उनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाया। ऋचा को अधिकतर साइड रोल में ही देखा गया। हालांकि फिल्म फुकरे में अपने किरदार से ऋचा ने अच्छी खासी पहचान बना ली थी। लेकिन इसके बाद भी ऋचा ए लिस्टर स्टार्स में शामिल नहीं हो पाईं।

पढ़ें: सामने आया खुशी कपूर का दर्द, बोलीं- मैं अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखती इसलिए लोग...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें