एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके अलावा उन्हें उनके बड़े दिल के लिए भी जाना जाता है। सुष्मिता सेन अभी भी सिंगल हैं लेकिन वह दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लेकर मिसाल कायम की है। सुष्मिता सेन ने साल 2000 में बेटी रिनी को गोद लिया था इसके बाद उन्होंने साल 2010 में अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों ही बेटियों से बेहद प्यार करती हैं और उनके प्रति एक मां होने का सारे फर्ज निभाती हैं। सुष्मिता अक्सर सोशल मीडिया पर बेटियों के साथ अपना बॉन्ड भी शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सुष्मिता सेन ने एक बेटे को भी गोद ले लिया है।