बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट की आलोचना करते हुए साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने कुछ अश्लील टिप्पणी की, जिसकी वजह से वह लगातार ट्राेल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका मतलब किसी का अपमान करना नहीं था और उनके ट्वीट में किसी भी तरह का आक्षेप नहीं था। मंगलवार को अभिनेता ने माफीनामा जारी करते हुए लिखा, "प्रिय साइना, मैं अपने असभ्य मजाक के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने एक दिन पहले आपके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था। मैं आपसे कई बातों पर असहमत हो सकता हूं। लेकिन मेरी निराशा या आपका ट्वीट पढ़ने के बाद आया गुस्सा, मेरे लहजे और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता। ।"
लता मंगेशकर की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी भतीजी रचना शाह ने 92 वर्षीय लता मंगेशकर के प्रशंसकों के लिए हेल्थ अपडेट जारी किया है। लता की भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता दीदी की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। इसलिए वह अगले कुछ दिन और हॉस्पिटल में रह सकती हैं।
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और उनके व्यापारी प्रेमी सूरज नाम्बियार की शादी गोवा में होगी। जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं। दोनों गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि 28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मौनी और सूरज दुबई या इटली में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी का समारोह दो दिवसीय होगा।
बुधवार का दिन मुबंई में कपूर खानदान के लिए काफी सरगर्मियों वाला रहा। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी चैन लूट लिया है। डॉक्टरों ने भी कहा है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर और ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए कुछ दिन घर में ही रुककर आराम करने की सलाह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने क्या मानी, मुंबई की पैपराजी में नया सवाल खड़ा हो गया। सारे पैपराजी मंगलवार से ही एक दूसरे से सवाल पूछ रहे हैं, ‘क्या मलाइका का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है..?’
कोरोना की तीसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक से कई सेलेब्स की कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने क और कोविड वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में मनाया। मेजबान देश के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ में विराट टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, इसलिए परिवार एक बायो बबल में है, लेकिन अनुष्का ने पुष्टि की कि वामिका का जन्मदिन हर तरह से सही रहा।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि मलाइका और उनके बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने प्यार मलाइका अरोड़ा संग मिरर सेल्फी पोस्ट कर दोपहर से चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने मलाइका के साथ ब्लैक और व्हाइट फोटो शेयर की जिसमें दोनों कूल लुक में नजर आ रहे हैं।
94वां अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर अवॉर्ड इस साल 27 मार्च को प्रसारित किया जाएगा। पूरे तीन सालों बाद इस अवॉर्ड को एक होस्ट संचालित करता दिखाई देगा। इसकी घोषणा हुलु ओरिजिनल्स और एबीसी एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष क्रेग एरविच ने एक प्रेस टूर के दौरान की।
स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर अभिनेता अजय देवगन ने खुद को 20 साल का मान कर अपने लिए इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट पोस्ट किया है। अजय देवगन ने अपने इस पोस्ट में युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता पाने को लेकर लिखा है साथ ही खुद को काम के प्रति सच्चे रहने की हिदायत दी है।
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने अपने अभिनय करियर के दौरान कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी हरेक फिल्म/वेब सीरीज का किरदार एक-दूसरे अलग होता है। हालांकि इन सब में एक चीज कॉमन होती है, वह है न्यूडिटी का कॉन्सेप्ट। जिम्मी शेरगिल ने बताते हैं कि वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए हां बोलने से पहले यह जरूर देखते हैं कि उस फिल्म या वेब सीरीज का कॉन्सेप्ट उनके परिवार के सदस्यों के देखने लायक है या नहीं। हाल ही में 'रंगबाज', 'यॉर ऑनर सीजन 1 और 2' का हिस्सा रहे चुके अभिनेता का मानना है कि इंडस्ट्री के सभी कलाकारों की ऐसी ही सोच रहनी चाहिए।