फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में CBI जांच की संभावना बढ़ी, सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील नियुक्त किया

Fri, 10 Jul 2020 08:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और अभी तक 32 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच के लिए वकील नियुक्त किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।' 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत मामले के लिए सभी डेटा एकत्र करेंगे। वहीं, ट्विटर पर #CBIForSonOfBihar ट्रेंड कर रहा है। और सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 


 

 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की आत्महत्या के संबंध में सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा संभावित सीबीआई जांच को लेकर उठाए गए कदम की ट्विटर पर तारीफ हो रही है। लोग सुब्रमण्यम स्वामी को धन्यवाद दे रहे हैं। बता दें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह asphyxia बताई गई है। यानी शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत। हालांकि, सुशांत के केस में मुंबई पुलिस किसी भी एंगल को नहीं छोड़ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बेशक पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि अभिनेता की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से ही हुई थी। लेकिन अभी तक सुसाइड के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों व करीबियों का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और अपना ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें