फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉटब्वॉय की मदद को आगे आए सलमान और अभिनेत्री के साथ फ्लैट में दुष्कर्म, पांच खबरें

Fri, 10 Jul 2020 06:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
महाराजगंज, भदोही, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और यहां मुबंई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉटब्वॉय का काम करने वाले रमाकांत जायसवाल की कैंसर पीड़ित पत्नी की मदद के लिए सलमान खान के फाउंडेशन बीईंग ह्यूमन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला ने दो जुलाई को रमाकांत की सलमान खान के घर के बाहर जाकर गुहार लगाने की खबर प्रकाशित थी। बुधवार को रमाकांत के पास बीईंग ह्यूमन के संचालकों का फोन पहुंच गया।

EXCLUSIVE: यूपी के रमाकांत को मिला सलमान खान का सहारा, अब बंधी कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज की उम्मीद

 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित रूप से आत्महत्या करने के बाद से ही सबसे ज्यादा निशाने पर निर्माता- निर्देशक करण जौहर आ गए हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इस बहस में सबसे ज्यादा ट्रोल करण जौहर को किया जा रहा है। सुशांत के फैंस करण जौहर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। अब हाल ही में लोगों को एक बार फिर ये मौका मिल गया।

नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने लगा दी जमकर क्लास


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत और पूजा भट्ट - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर तेज बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड के सितारे इस बहस में दो तरफ बंट गए हैं। कुछ मानते हैं कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म का बोलबाला है तो कुछ इसे सिरे से नकार देते हैं। बीते कुछ दिनों से इस मु्द्दे पर कंगना रनौत और पूजा भट्ट के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है। गुरुवार को पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया जिसके जवाब में कंगना ने उनका शुक्रिया अदा किया।

बहस के बीच पूजा भट्ट ने साझा किया ऐसा वीडियो, कंगना रनौत को कहना पड़ा 'धन्यवाद'


 

4 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या वाले मामले में अपना बयान दर्ज करवा दिया है। दरअसल, इस समय शेखर मुंबई में नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपना बयान ईमेल के जरिए मुंबई पुलिस तक पहुंचाया है। अपने बयान में शेखर ने फिल्म 'पानी' को बनाने में आड़े आईं कई दिक्कतों का खुलासा किया है। शेखर ने कुछ बातें ऐसी भी बताई हैं जिनकी पुलिस को गहराई से जांच करने की जरूरत है। इसलिए, पुलिस ने शेखर को मुंबई आकर पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा है।

सुशांत सुसाइड केस: शेखर कपूर ने ईमेल के जरिए भेजा बयान, मुंबई पुलिस बोली- 'खुद भी आना होगा'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल के बिजॉयगढ़ इलाके से एक 26 साल की अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अभिनेत्री ने खुद इस मामले की शिकायत जादवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए अभिनेत्री का मेडिकल करवाया है। अभिनेत्री ने 'साथ भाई चम्पा' सहित कई टीवी शोज में काम किया है।

अपने ही घर में अभिनेत्री के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें