फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स लेने से बॉलीवुड छोड़ने तक: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने किए थे बड़े खुलासे

Mon, 14 Jun 2021 08:48 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। बीते साल सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद उनकी मौत पर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। सीबीआई अभी भी मामले की जांच में लगी हुई है। सुशांत की अचानक हुई मौत के बाद कई लोग शक के घेरे में आए। जिसमें सुशांत के करीबी दोस्तों से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी थीं। रिया काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। लेकिन अब एक बार फिर से वो चर्चा में आ रही हैं। इस खबर में हम आपको रिया के उन खुलासों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्होंने सुशांत की मौत के बाद किए थे।

रिया ने सुशांत को लेकर किए कई खुलासे 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। इस दौरान अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। लेकिन रिया ने एक इंटरव्यू में अपनी बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी दुनिया छोड़ना चाहते थे 

रिया चक्रवर्ती ने खुलासा करते हुए बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी जगत छोड़कर जाना चाहते थे। 'किस देस में होगा मेरा दिल' में सपोर्टिंग किरदार निभाने से लेकर 'पवित्र रिश्ता' जैसे शो में मानव बनकर सुशांत सिंह राजपूत ने लोगों का खूब दिल जीता। सुशांत ने छोटे परदे से निकलकर फिल्मों में अपनी सफलता के झंडे गाड़े और वो बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए। उन्होंने काय पो छे, एम एस धोनी, पीके सहित कई सुपरहिट फिल्में दीं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का ये खुलासा कि सुशांत फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर मई 2020 में कूर्ग में बसना चाहते थे, काफी हैरान करने वाला था।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
गांजे का सेवन करते थे सुशांत

रिया चक्रवर्ती ने कहा था, 'ये बहुत ही दुःख की बात है कि किसी के गुजर जाने के बाद हम उसके बारे में ऐसी बात करते हैं, लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। हां, सुशांत गांजे का सेवन करते थें और हां वो लगभग रोज ही पीते थे। वे अपनी बहन और जीजा के साथ ड्रग्स भी लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद एनसीबी ने ड्रग मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
पिता से नहीं थे अच्छे रिश्ते

रिया ने ये भी खुलासा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के उनके पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। रिया चक्रवर्ती ने कहा था, 'सुशांत ने मुझे बताया था कि जब वो बच्चे थे तबसे ही उनके पिता के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। अभिनेता के निधन के बाद उनके पिता के.के. सिंह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए आज भी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
मानसिक बीमारी का शिकार थीं सुशांत की मां

रिया चक्रवर्ती ने ये भी खुलासा किया कि सुशांत मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा था, 'उनकी जो मां थीं, उनसे वो बेहद प्यार करते थे।' रिया ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि उनके मानसिक तनाव का एक बड़ा कारण ये था कि वो अपनी मां के बिना जी नहीं सकते थें। वो भी मानसिक बीमारी की शिकार थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें