दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब एक नया एंगल सामने आ रहा है, ये एंगल है ड्रग्स। सुशांत सिंह राजपूत मामले में पहले मुंबई पुलिस, फिर बिहार पुलिस और इसके बाद अब सीबीआई जांच कर रही है। लेकिन ये मामला अब सीबीआई के साथ ही नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट से भी जुड़ गया है। मामले में रिया चक्रवर्ती की कुछ व्हॉट्सएप चैट्स सामने आई हैं। इन व्हॉट्सएप चैट्स में रिया ड्रग्स के बारे में बातें कर रही हैं। लेकिन रिया चक्रवर्ती अकेले ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिनके तार ड्रग्स से जुड़े हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड से कई नाम ऐसे हैं जो इस मामले से जुड़ चुके हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में, जिनका नाम ड्रग्स से जुड़ने की वजह से चर्चा में रहा....