फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह कलाकार के तौर सुपरहिट साबित हुए दीपक तिजोरी, महेश भट्ट की इस फिल्म से शुरू किया था करियर

Wed, 26 Aug 2020 08:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : file photo
अभिनेता दीपक तिजोरी बॉलीवुड के शानदार और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को लंबे समय तक जीता था। दीपक तिजोरी ने आमिर खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान सहित कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उनका जन्म 28 अगस्त साल 1961 को मुंबई में हुआ था। दीपक तिजोरी के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : file photo
दीपक तिजोरी ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। कॉलेज के दौरान ही वह एक थियेटर ग्रुप से जुड़े। इस थियेटर ग्रुप का हिस्सा आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और परेश रावल जैसे शानदार कलाकार थे। दीपक तिजोरी ने अपने करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से की थी। साल 1990 में आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वह सह कलाकार के तौर पर भी दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
deepak tijori - फोटो : file photo
फिल्म आशिकी के बाद दीपक तिजोरी ने 'दिल है के मानती नहीं', 'सड़क', 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिकंदर' सहित कई शानदार फिल्मों में सह कलाकार के तौर पर काम किया। एक समय ऐसे आया जब सह अभिनेता के तौर पर दीपक तिजोरी सुपरहिट हो गए थे। साल 1993 में फिल्म 'पहला नशा' में दीपक तिजोरी मुख्य अभिनेता के तौर पर दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा भट्ट और रवीना टंडन थीं, लेकिन यह फिल्म ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

4 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : file photo
फिल्मों में लंबे समय तक अभिनय करने के बाद दीपक तिजोरी ने निर्देशन की तरफ अपना रुख करने का फैसला किया। उन्होंने साल 2003 में एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ऊप्स' से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने नकार दिया था। यहां तक कि सेंसर बोर्ड के पास भी दीपक तिजोरी की यह फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और सीन की वजह से फंसी रही। उन्होंने कई और फिल्मों का निर्देशन किया था। जिनमें 'टॉम डिक और हैरी', 'फॉक्स' और 'खामोशी- खौफ की एक रात' थीं, उनकी यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिख सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : file photo
बतौर अभिनेता के तौर पर दीपक तिजोरी आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में नजर आए थे। दीपक तिजोरी ने इस फिल्म में काम करने के मौके पर बात करते हुए बताया था कि जब वह निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से मिलने गए थे, तब उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। अपने इसी लुक में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं जो उन्होंने तिग्मांशु धूलिया के दोस्त को दे दी। जब फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के निर्माता राहुल मित्तल की नजर उन तस्वीरों पर पड़ी तो उन्होंने दीपक को इस फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स लेने की बात का इस शख्स ने किया इनकार, हर समय साथ रहने का किया दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें