जिम ट्रेनर सामी अहमद के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर सामी अहमद ने बताया कि सुशांत ने इससे पहले कभी ये दवाइयां नहीं ली थी। इन दवाओं से सुशांत के हाथ और पांव लगातार कांप रहे थे। वो काफी ज्यादा बैचेन भी रहने लगे थे। सामी ने बताया, 'सुशांत ने इन दवा को कभी भी पहले इस्तेमाल नहीं किया था। सुशांत ने बताया था कि वह एक या दो महीने तक इन दवाइयों का कोर्स कर रहे थे। मैंने जब उनसे मना किया तो उन्होंने कहा था कि कोर्स शुरू होने के बाद इसे बीच में खत्म नहीं कर सकता।'