फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: बिहार पुलिस ने दर्ज किए छह लोगों के बयान, बैंक से सुशांत के खाते की भी ली जानकारी

Sat, 01 Aug 2020 03:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस ने अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। अब पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पटना में 'आत्महत्या के लिए उकसाने' का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम बुधवार को मुंबई पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
एक अधिकारी ने कहा, 'अब तक बिहार पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है। उन्होंने वर्सोवा में रहने वालीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइया, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने आगे कहा कि 'बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेन देन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गए।' बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सुशांत के बैंक खाते से उन्होंने 15 करोड़ रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। केके सिंह ने आरोप लगाया कि रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें