फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मौत पर इस अभिनेत्री का बड़ा बयान, कहा- 'अभिनेता की मैनेजर की मौत की जांच हो, सुलझ जाएगी पूरी गुत्थी'

Sun, 02 Aug 2020 07:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी तक उनके फैंस और चाहने वालों के लिए रहस्य बनी हुई है। इस मामले में मुंबई और बिहार पुलिस अपने- अपने स्तर पर जांच कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी उनकी मौत के बारे में बड़ी बात बोली है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिमी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से एक हफ्ते पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी। ऐसे में दोनों की मौत को लेकर बहुत से लोग अपनी अलग- अलग राय दे रहे हैं। अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बारे में ट्विटर पर बड़ी बात बोली है।
विज्ञापन

3 of 5
सिमी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिशा सालियन की मौत की जांच अच्छे से हो, तो सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी अपने आप सुलझ जाएगी। 

4 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिशा सालियन की मौत की जांच जरूर होनी चाहिए। इस पहलू को अनदेखा क्यों किया गया? उसकी जांच से उस साजिश से पर्दा उठ जाएगा जो सुशांत सिंह राजपूत की हत्या से जुड़ी हुई है। सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए। हमें सच्चाई जाननी है, अब नहीं रुक सकते।' सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल का ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि बीते करीब एक हफ्ते से बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई में जांच कर रही है। इस मामले में बिहार पुलिस ने तब हस्तक्षेप किया है जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करेंगे बिहार पुलिस के ये एसपी, इन निर्देशक ने दर्ज करवाया बयान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें