फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि और मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म, पांच खबरें

Mon, 15 Jun 2020 07:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर सुशांत के नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है। मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस जोन 9 डीसीपी अभिषेक त्रिमुखी ने कहा कि उन्हें सुशांत के कमरे से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि,आज हो सकता है अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच कई लोगों की जिंदगी मुश्किलों से गुजर रही है। वहीं सोनू सूद कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। वह अब तक हजारों लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। अब उन्होंने विदेश में फंसे एक शख्स की मदद करने का फैसला किया है।

अब ऑस्ट्रेलिया में फंसे भारतीय की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- 'हर संभव मदद करूंगा'


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत और अंकिता - फोटो : Social Media
टेलीविजन के बाद फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत की खुदकुशी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कई लोगों को मनाना है कि वो लम्बे समय से डिप्रेशन में थे। एक वक्त पर सुशांत का नाम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा जाता था। दोनों ने पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस बीच अंकिता लोखंडे की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों का ध्यान गया है।


सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ देर पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह की मौत से लोगों को बहुत गहरा सदमा लगा है। उनकी मौत का दुख हर तरफ दिख रहा है। राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड तक में शोक मनाया जा रहा है। इस बीच सुशांत की जिंदगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा कि सुशांत इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे।

नवंबर में होने वाली थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी, भाई ने किया ये बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को आत्महत्या ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज के लिए मेंटल हेल्थ केयर की अहमियत के मुद्दे को गर्म कर दिया है। अनिल कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, रिचा चड्ढा आदि बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उन लोगों का समर्थन करने पर जोर दिया है, जो कठिन वक्त से गुजर रहे हैं।

बी-टाउन के लिए ‘वेकआप कॉल’ है सुशांत की मौत, सेलेब्स की मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें