सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने पांच जुलाई को कॉटन के इस नाइट गाउन को केमिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री, कलिना में भेजा था। कपड़े की टेंसिल टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार तक आनी थी। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए, फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सुशांत सिंह राजपूत के गले के आसपास फंदा डालने से बने निशानों की जांच भी की थी। टेंसिल टेस्ट की रिपोर्ट मुंबई पुलिस को 27 जुलाई को मिली थी।