Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
- फोटो : file photo
सुशांत के अकाउंट से निकाले गए 50 करोड़ रुपये
याद दिला दें कि बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुद बता चुके हैं कि चार साल में सुशांत के एकाउंट से 50 करोड़ रुपये निकल गए, जबकि सुशांत ने इस बीच कोई नई प्रॉपर्टी भी नहीं खरीदी। दूसरी तरफ रिया ने इस दौरान करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट खरीद लिए, जबकि उनकी आमदनी भी इतनी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया की सालाना आय करीब 14 लाख रुपये है। ऐसे में रिया ने पिछले दो तीन साल में करोड़ों की कीमत वाले दो फ्लैट कैसे खरीद लिए। जानकारी के मुताबिक इनमें एक फ्लैट नवी मुंबई में है, जो रिया के नाम बताया जा रहा है। वहीं दूसरा फ्लैट मुंबई के सबसे पॉश इलाके खार में है, जो रिया के पिता के नाम से रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि खार वाले फ्लैट की कीमत 76 लाख रुपये है और जीएसटी, स्टैम्प ड्यूटी आदि चुकाने के बाद रिया को यह फ्लैट तकरीबन 80 लाख रुपये कीमत में पड़ा है। हालांकि रिया ने इस फ्लैट के लिए एचडीएफसी बैंक से 50 लाख रुपये का लोन भी लिया है अभी तक इस फ्लैट की 45 फीसदी रकम चुका दी गई है। इन सबके अलावा बड़ी बात है कि सुशांत की दो कंपनियों का पता भी नवी मुंबई में स्थित रिया के पिता के आवास का है।