रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद सतीश मानेशिंदे ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जेल में रिया की हालत के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रहीं तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी के लिए कहा कि वह रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़ गई हैं। रिया चक्रवर्ती ने भायखला जेल में 28 दिन गुजारे थे। ऐसे में सतीश मानेशिंदे ने उन्हें फाइटर कहा है।