फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Tue, 08 Sep 2020 05:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram: Shweta Singh kirti
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले की मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने उन पर यह कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo
श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। वह अक्सर दिवंगत अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की घोषणा होते ही श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट पर तीन शब्द लिखते हुए अपनी इस खुशी को व्यक्त किया है।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram- rhea_chakraborty, shwetasinghkirti
रिया की गिरफ्तारी की घोषणा के बाद श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #GodIsWithUs यानी 'भगवान हमारे साथ है'। सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर भी उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता करें रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के थोड़ी ही देर में उन्हें मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

4 of 5
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शोविक - फोटो : ट्विटर, PTI
वहीं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने उनकी गिरफ्तारी को न्याय का आघात बताया है। साथ ही कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स के आदी थे और उन्होंने अवैध दवाओं के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी। सतीश मानेशिंदे ने कहा है, 'तीन केंद्रीय एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी हैं क्योंकि उसने एक नशे के आदी और कई साल से मानसिक रूप से बीमार शख्स से प्यार किया। जबकि उसने (सुशांत सिंह राजपूत) अवैध रूप दवा के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। इस मामले की जांच में ड्रग्स का एंगल भी निकलकर सामने आया था। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच शुरू की। एनसीबी की जांच में पता चला कि रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर सहित अन्य लोग ड्रग्स के लेन-देन और इस्तेमाल करने में शामिल थे। रिया से पहले उनके भाई सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें: रिया की गिरफ्तारी को उनके वकील ने माना 'न्याय का आघात', कहा- 'एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें