फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स एंगल पर कंगना रनौत ने किया महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार, कहा- 'सबूत मिला तो हमेशा के लिए छोड़ दूंगी मुंबई'

Tue, 08 Sep 2020 05:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार के बीच शुरू हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कंगना के ड्रग्स लेने की जांच की जाएगी। अध्ययन सुमन के एक इंटरव्यू को आधार बनाकर कंगना मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच की जाएगी। इस बीच कंगना ने कहा है कि अगर उनका ड्रग्स से किसी भी तरह का कनेक्शन निकलता है तो वह मुंबई छोड़ देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल देशमुख - फोटो : ANI
कंगना ने ट्वीट कर कहा है, मैं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस उपकार से बहुत खुश हूं। कृपया मेरा टेस्ट कीजिए। मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच कीजिए। अगर आपको ड्रग पेडलर से कभी भी मेरा कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
इससे पहले कंगना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मनाली स्थित अपने घर से मंडी के लिए रवाना हुईं। कंगना मंगलवार रात को भांबला स्थित अपने पैतृक मकान में रुकेंगी। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह चंडीगढ़ से मुंबई रवाना होगी। शिवसेना के सांसद संजय राउत सहित अन्य लोगों की ओर से बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को मुंबई न आने की धमकी के बाद केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है।

4 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
इससे पहले गृह मंत्री देशमुख ने कहा है कि विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक द्वारा प्रस्तुत अनुरोध के अनुसार, मैंने विधानसभा में जवाब दिया और कहा कि कंगना रनौत के संबंध अध्ययन सुमन के साथ थे, जिन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह ड्रग्स लेती हैं और उन्हें मजबूर भी करती हैं। मुंबई पुलिस इस मामले पर गौर करेगी। इसी के आधार पर अब सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
बता दें संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना से कहा कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें