फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मुलाकात के वक्त रिया भी होती थीं सुशांत सिंह राजपूत के साथ, साइकेट्रिस्ट का दावा- 'भयंकर डिप्रेशन से लड़ रहे थे दिवंगत अभिनेता'

Sat, 29 Aug 2020 12:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई पहलू निकलकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता के बारे में खुलासे किए। रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से मानसिक बीमारी और डिप्रेशन का शिकार थे। जिसके लिए वह साइकेट्रिस्ट से इलाज भी करवा रहे हैं। रिया ने उस साइकेट्रिस्ट का नाम भी बताया जिससे सुशांत सिंह राजपूत का इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन

2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत का इलाज करने वाले साइकेट्रिस्ट का नाम केसरी चावड़ा है। रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद मीडिया ने केसरी चावड़ा से बात की और सुशांत सिंह राजपूत के स्वास्थ्य के बारे में सवाल किए। मीडिया के सवालों के दौरान केसरी चावड़ा ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। केसरी चावड़ा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत भयंकर डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन

3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केसरी चावड़ा ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत ने दवाइयां लेना छोड़ दिया था और उन्हें जून के पहले महीने में पैनिक अटैक आया था। वह भयंकर डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे थे। इस सिलसिले में श्रुति मोदी ने मुझे पिछले साल 25 नवंबर को कॉल किया था और सुशांत से मिलने के लिए वॉटर स्टोन क्लब बुलाया था। इसके बाद 27 नवंबर को सुशांत को हिंदूजा में भर्ती करवाया गया था'

4 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
केसरी चावड़ा आगे कहते हैं, 'उस समय सुशांत ने मुझे बताया कि उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं थी और न ही कभी आत्महत्या जैसे ख्याल आते थे। सुशांत ने मुझसे पूछा था कि वह स्मोक कर सकते हैं या नहीं, मैंने उन्हें मना कर दिया था। केसरी चावड़ा बताते हैं कि इसके बाद उन्हें रिया चक्रवर्ती के जरिए भी कई बार कॉल किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 7
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr
केसरी चावड़ा ने आगे कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने मुझे फिर एक दिसंबर को कॉल किया था। तब मुझे पता चला कि सुशांत ने फिर स्मोकिंग करना शुरू कर दिया था। सुशांत कहते थे कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे, और उनके जाने के बाद से वह काफी दुखी और अकेले थे। उस समय उन्हें cutiepin और phunil दवाई लेने के लिए कहा गया था।' केसरी चावड़ा के मुताबिक पिछले साल 23 दिसंबर को सुशांत ने उनसे कहा था कि वह काम करने के इच्छुक नहीं थे। डॉक्टर ने यह भी बताया है कि जब भी वह सुशांत से मिलते थे तो रिया चक्रवर्ती वहां मौजूद रहती थीं और वह भी काफी चिंता करती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
केसरी चावड़ा ने आगे बताया, '30 दिसंबर को मुझे बताया गया कि सुशांत फिर ठीक महसूस नहीं कर रहे है। इसी वजह से उनकी दवाई बदल दी गई थी। उन्हें itizola की जगह modalart देने की सलाह दी गई थी, लेकिन फिर इसी साल फरवरी में सुशांत थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे थे। उस समय सुशांत ने दवाइयां लेना बंद कर दिया था। इसके ठीक एक महीने बाद मार्च में फिर सुशांत की तबीयत खराब हो गई थी। छह मार्च को मुझे फोन आया था कि सुशांत फिर डिप्रेशन से लड़ रहे हैं। वह मुंबई से जाना चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
केसरी चावड़ा ने आगे कहा, 'आठ जून (जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा) को फिर रिया का फोन आया कि सुशांत डिप्रेशन में थे और उनकी दवाइयां फिर शुरू होनी चाहिए। इसके बाद मैंने सुशांत से पूछा था कि वह दवाइयां क्यों नहीं ले रहे थे ? इस पर वह सिर्फ हंसने लगे। वहीं रिया ने कहा था कि सुशांत उनकी बात नहीं मानते थे।' बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अगर उन्होंने इलाज लेना छोड़ दिया तो वह गंभीर कदम को उठा सकते हैं।

पढ़ें: हिंदी सिनेमा की इन 10 फिल्मों में दिखेगी खेल की असली भावना, कोच से लेकर खिलाड़ी तक सब मैदान में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें