फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार कैमरे पर इस अंदाज में दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, एकता कपूर ने साझा किया दिवंगत अभिनेता का खास वीडियो

Fri, 07 Aug 2020 03:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे है। अचानक हुई उनकी मौत ने उनके फैंस और करीबियों को हिलाकर रख दिया है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर निर्माता- निर्देशक एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर याद किया है और उनके फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। बीते कुछ दिनों में वह कई बार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पोस्ट साझा कर चुकी हैं। इस बार एकता कपूर ने सुशांत के टीवी सीरियल में उनके फर्स्ट सीन के वीडियो को साझा किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय की शुरुआत एकता कपूर की टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
एकता कपूर - फोटो : Social Media
एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर किस देश में है मेरा दिल से जुड़े सुशांत सिंह राजपूत के पहले सीन के वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए एकता कपूर ने अभिनेता के फैंस के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'बहुत से लोग मुझसे सुशांत सिंह राजपूत के फर्स्ट सीन के बारे में बार बार पूछ रहे थे। यही उनका पहला सीन था जिसको हमने उनके साथ शूट किया था।' 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह किस देश में है मेरा दिल में सुशांत सिंह राजपूत का पहला सीन था जो टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। वह शो में सेकेंड लीड थे। मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।' सोशल मीडिया पर एकता कपूर का सुशांत सिंह राजपूत के लिए यह पोस्ट और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी मौत की जांच मुंबई और बिहार पुलिस के बाद अब सीबीआई के हाथों पहुंच गई है। वहीं इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। इसके बाद से उऩकी मौत की जांच जारी है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: सामने आई रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स, महेश भट्ट सहित इन लोंगों से हुई थी फोन पर बातचीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें