फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: सामने आई रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स, महेश भट्ट सहित मुंबई पुलिस के इस अधिकारी से भी हुई थी बात

Fri, 07 Aug 2020 02:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत , रिया चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput death case)  में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस बीच अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी। वहीं रिया ने सुशांत से फोन पर 137 बार बात की थी।
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती की पिछले एक साल की कॉल डिटेल्स में खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही कॉल डिटेल्स ये भी बताती हैं कि रिया दो मनोचिकित्सक (psychiatrist) से भी बात करती थीं।  इसके साथ ही रिया की महेश भट्ट के भी साथ बात होती थी।

विज्ञापन

3 of 6
rhea chakraborty - फोटो : amar ujala mumbai

किसके साथ कितनी बार हुई रिया की फोन पर बात:

  • इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती के पिता): 1122 कॉल्स
  • शोविक चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती का भाई): 886 कॉल्स
  • श्रुति मोदी (सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर व रिया की मैनेजर) : 808  कॉल्स
  • सेंडी चक्रवर्ती: 537  कॉल्स
  • सैमुअल मिरांडा: 289  कॉल्स
  • सुशांत सिंह राजपूत: 137 कॉल्स, 2 मैसेज
  • महेश भट्ट: 16 कॉल्स

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत , रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सीडीआर के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा के डीएसपी अभिषेक त्रिमुखे से भी बात की थी। उन्होंने डीएसपी को चार बार कॉल किया और एक मैसेज भी भेजा गया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के साथ ही साथ प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) भी जांच कर रहा है। ऐसे में आज  ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद रिया अब ईडी के ऑफिस पहुंच चुकी हैं। याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने की अपील की थी, लेकिन रिया की इस अपील को  प्रवर्तन निदेशालय ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद अब रिया को पेश होना पड़ा है।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
ईडी का रिया को समन क्यों ?
सुशांत केस की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही था। लेकिन दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह की पटना में करवाई गई एफआईआर के बाद केस में बिहार पुलिस भी शामिल हो गई। एफआईआर में रिया और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगे थे जिसमें रिया द्वारा सुशांत के पैसों के लेनदेन करने का भी आरोप था। ऐसे में ईडी भी अब इस मामले में जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। जिसके बाद शुरुआती जांच में इस मामले को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन केके सिंह की एफआईआर के बाद में इस केस का पूरा एंगल ही चेंज हो गया। केके सिंह की एफआईआर के बाद में कई और सितारों और सुशांत के परिचितों ने रिया चक्रवर्ती पर ही आरोप लगाए हैं। ऐसे में सीबीआई ने भी रिया समेत छह लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया ने मुंबई में खरीदे दो फ्लैट, एक की कीमत 80 लाख के पार, ईडी कर रहा है पूछताछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें