फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Case:अनुराग कश्यप का खुलासा सुशांत के मैनेजर ने मांगा था दिवंगत अभिनेता के लिए काम, लेकिन इस वजह से नहीं दिया था कभी मौका

Wed, 09 Sep 2020 04:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: sushantsinghrajput/anuragkashyap10
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत की जांच में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जुटी हुई हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जारी है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई लोग खुलासे भी करते रहते हैं। इस बार बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने दिवंगत अभिनेता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन कुछ निजी कारणों से अनुराग उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के साथ अपनी व्हाट्सएप चैट को साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
इस चैट में अनुराग कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत को परेशान शख्स भी बताया है। सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर ने अनुराग कश्यप को मैसेज करते हैं, 'उम्मीद है आप ठीक होंगे।'
अनुराग- हां 
अनुराग- आप ठीक हैं?
मैनेजर- हां मैं होम टाउन में हूं, यहां फार्म बनाया है और बहुत खुश हूं, इसका इस्तेमाल हो रहा है। मुझे पता है कि सर आप उन लोगों को पसंद नहीं करते जो कलाकरों की सिफारिश करते हैं। मुझे लगता है कि यह मौका आपके साथ मेरे द्वारा लिया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि सुशांत किसी भी तरह आपके साथ किसी फिल्म में बेहतर बैठते हैं तो उनका ध्यान रखिएगा। बतौर दर्शक आप दोनों को कुछ रचनात्मक चीज करते देखना बहुत मजेदार होगा।

अनुराग- वह बहुत ही परेशान करने वाला शख्स है। मैं उन्हें शुरू से ही जानता हूं।

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने इस व्हाट्सएप चैट को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे माफ कीजिएगा, मुझे ऐसा करना पड़ रहा है लेकिन यह चैट सुशांत के निधन से तीन हफ्ते पहले की है। उनके मैनेजर के साथ 22 मई को हुई चैट। अभी तक इसे साझा करने की जरूरत महसूस नहीं हुई लेकिन अब लगा साझा करनी चाहिए। हां मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता था और इसके पीछे मेरी खुद की कुछ वजहें भी थीं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, अनुराग कश्यप - फोटो : PTI/ instagram:anuragkashyap10
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप ने यह चैट ऐसे समय में साझा की है जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया को ड्रग्स के लेनदेन और इस्तेमाल करने पर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उन्हें भायखला जेल में भेज दिया गया। रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को एनसीबी के सामने खुद के ड्रग्स का सेवन करने की बात को कबूल किया था। 

पढ़ें: एकता कपूर के घर पर इसलिए हुआ नाराज दर्शकों का पथराव, माफी मांगने से भी नहीं शांत हुआ गुस्सा पत्थरबाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें