फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी के अवैध एक्शन पर कंगना रनौत के वकील का पलटवार, कहा- 'हमारे पास बहुत कानूनी विकल्प हैं'

Wed, 09 Sep 2020 04:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत के वकील - फोटो : ANI
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ  बुधवार दोपहर मुंबई पहुंच गईं। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके ऑफिस जेसीबी लेकर पहुंच गई। अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग को गिराना शुरू कर दिया। इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
बीएमसी के एक्शन पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि उन्होंने जो 'स्टाप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टाप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
रिजवान सिद्दीकी ने आगे बताया, सुबह उन्होंने हमारा जवाब अस्वीकार किया और अस्वीकार करने से पहले ही तोड़ने के लिए वहां लोग मौजूद थे। हमारे पास बहुत कानूनी विकल्प हैं, उन्होंने संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचाया। हमें जो करना है करेंगे, हम लोग शिकस्त नहीं मानेंगे।





 

4 of 5
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/team_kanganaranaut
कंगना के दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई पर अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, सरकार ने भी 30 सितंबर तक कोविड संकट में तोड़फोड़ पर प्रतिबंध लगा रखा है। बॉलीवुड देखो इसे फांसीवाद कुछ ऐसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अपना दफ्तर तोड़े जाने को लेकर कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम, जय श्री राम।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें