फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक क्षण: सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का ये वीडियो आपको कर देगा इमोशनल

Mon, 14 Jun 2021 01:58 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है लेकिन अभी भी इस बात पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि सुशांत अब कभी लौटेंगे। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत के करीबी दोस्त उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। सिर्फ यही नहीं अंकिता ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी और सुशांत की तमात तस्वीरें हैं। दोनों वीडियो भावुक कर देने वाले हैं और फैंस इन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



अंकिता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
यूं तो बीते एक साल से ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा जब अंकिता लोखंडे ने सुशांत को याद न किया हो। अंकिता अक्सर सुशांत के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करती रहती हैं। लेकिन आज अभिनेता की पहली बरसी पर एक्ट्रेस ने खास वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पहले जो वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुशांत के साथ उनकी कई तस्वीरें शामिल की गई हैं। इन तस्वीरों में सुशांत हंसते-मुस्कुराते और दोस्तों संग मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इन फोटोज में सुशांत की टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की जर्नी भी देखने को मिल रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा- '14 जून.... ये हमारी जर्नी थी!!! फिर मिलेंगे चलते चलते'।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है उसमें अंकिता और सुशांत साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत काफी खुश दिख रहे हैं और अंकिता के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ इन यादों के साथ छोड़ गए। तुम्हें हमेशा प्यार और याद करूंगी। दीवाली 2011' 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने घर पर पूजा भी रखवाई थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हवन होता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में ओम सुनाई दे रहा है। हालांकि, इस पोस्ट में खुद अंकिता नहीं दिख रही हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस हवन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
शो 'पवित्र रिश्ता' के साथ ही सुशांत और अंकिता के प्यार की शुरूआत हुई थी और ये रिश्ता छह सालों तक चला था। हर किसी को यही लगता था कि सुशांत और अंकिता शादी कर लेंगे। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से अंकिता और सुशांत की जोड़ी हिट थी। हालांकि, सुशांत ने टीवी छोड़ बॉलीवुड का रुख कर लिया था और इसके साथ ही उनका अंकिता से ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद भी सुशांत और अंकिता अच्छे दोस्त बने हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें