फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सांवत का खुलासा, कहा- '2018 में अभिनेता को गांजा पीते देखा'

Mon, 07 Sep 2020 11:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और दीपेश सावंत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी बड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में अब एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सुशांत का कुक दीपेश सावंत भी इस वक्त एनसीबी की कस्टडी में है। हाल ही दीपेश ने सुशांत को लेकर बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
पूछताछ के दौरान दीपेश सावंत ने एनसीबी को बताया कि उसने सुशांत सिंह राजपूत को साल 2018 में गांजा पीते हुए देखा था। सावंत के मुताबिक, वो कभी खुद सुशांत के लिए गांजा खरीद कर नहीं लाया लेकिन अभिनेता के स्टाफ का ही एक शख्स नशे का सामान लाता था।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput
दीपेश ने बताया कि सुशांत के स्टाफ में एक ऋषिकेश पवार नाम का सदस्य था और वही अभिनेता के लिए नशा करने वाली चीजें लेकर आता था। इसके अलावा अब्बास खालोई नाम का शख्स सुशांत के लिए गांजा और चरस तैयार करता था और उनके साथ पीता भी था।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
दीपेश ने कहा, 'सितंबर 2018 में नौकरी के दो-तीन बाद मैंने सुशांत को गांजा इस्तेमाल करते हुए देखा। एक दिन मैंने कुक अशोक पूछा कि क्या सुशांत सर भी वीड लेते हैं, तो उसने हां कहा और बताया कि करण (मुझे उसका पूरा नाम नहीं पता) ने पहली बार सुशांत सर को गांजा और चरस दिया था। उस दौरान अब्बास, सुशांत सर के लिए गांजा या चरस तैयार कर रहे थे और उनके और कुशाल सर के साथ धूम्रपान भी कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
खबर ये भी है कि सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत ने एनसीबी से पूछताछ में बताया है कि अभिनेता की पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह पार्टी दिवंगत अभिनेता के फार्महाउस पर होती थीं। इस बात की जानकारी देते हुए सैमुअल मिरांडा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ नाम का भी खुलासा किया है जो इस पार्टी का हिस्सा हुआ करते थे और ड्रग्स का सेवन करते थे।

रिया चक्रवर्ती के साथ हुई धक्का-मुक्की पर भड़का बॉलीवुड, तापसी पन्नू सहित इन हस्तियों ने लगाई फटकार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें