फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस में बढ़ीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, एनसीबी ने एसआईटी का किया गठन

Mon, 07 Sep 2020 11:42 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) तेजी से अपनी जांच में जुटी है। ड्रग्स कनेक्शन में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने रिमांड पर ले लिया है। अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए एनसीबी ने एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सोमवार को भी एनसीबी की रिया से पूछताछ जारी है। इससे पहले रविवार को रिया ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए। जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

3 of 5
शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा - फोटो : ANI
जैद, मिरांडा और शौविक का मेडिकल टेस्ट
मामले में जैद विलात्रा, सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। इसके बाद तीनों को रिया के सामने बैठाकर पूछताछ होगी। रिया के जवाबों के आधार पर यह तय होगा कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
आज हो सकती है रिया की गिरफ्तारी 
हाल ही में जिस तरह रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई उसके बाद ये माना जा रहा है कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने पहले ही संकेत दे दिया कि अभिनेत्री गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, ऋचा चड्ढा - फोटो : twitter: ANI/ @RichaChadha
रिया से धक्का मुक्की की आलोचना
रविवार को जब रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं, तो वहां ज्यादा भीड़ के चलते धक्का-मुक्की हुई। मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे नियम तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया। इस पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें