कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
'सामना' में लिखा गया है कि 'आने वाले मानसून सत्र में विपक्ष को भी आउटसाइडर के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।' यहां इशारा कंगना रनौत की ओर था। कंगना ने अपने एक बयान में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। शिवसेना ने कहा कि 'यह बिल्कुल भी बर्दाश्त के बाहर है कि एक आउटसाइडर, जिसने मुंबई में आकर सब कुछ हासिल किया वो मुंबई का अपमान कर रही है और गलत बातें बोल रही है। इसकी आलोचना होनी चाहिए।'