फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स पैनल का बड़ा खुलासा, हत्या की थ्योरी को किया खारिज

Sat, 03 Oct 2020 03:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को साढ़े तीन महीने हो चुके हैं। मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रही है। सुशांत की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझती नजर आ रही है क्योंकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। अब सीबीआई इसमें आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। दिल्ली के एम्स मेडिकल टीम से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने जहर देने की किसी थ्योरी से इनकार किया है जिसका दावा अभिनेता का परिवार कर रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एम्स फॉरेंसिक टीम के प्रमुख डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि ‘हमने अपनी अंतिम रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है। यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला है।‘
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
डॉ सुधीर गुप्ता ने साफ कर दिया कि सुशांत के गले में फांसी लगाने के अलावा शरीर पर कोई और निशान नहीं थे। उन्होंने बताया कि ‘फांसी लगाने के अलावा शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मृतक के शरीर और कपड़ों पर संघर्ष या हाथापाई के कोई निशान नहीं थे।‘ साथ ही डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुंबई फॉरेंसिक टीम और एम्स टॉक्सोलॉजी लैब की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। गर्दन के निशान उनके फांसी पर लटकने की वजह से थे।

एम्स डॉक्टर्स की टीम ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट साझा की थी जिसमें कूपर अस्पताल के तथ्यों को भी ध्यान में रखा गया है। एम्स की रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीबीआई आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। जांच में देखा जाएगा कि सुशांत ने किन वजहों से आत्महत्या की है। या फिर क्या उन्हें किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था?

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सूत्रों ने बताया कि एम्स पैनल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और यह फाइल बंद करने जा रही है। फॉरेंसिक जांच से जुड़ी सारी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई को इस बीच अगर हत्या का कोई भी पहलू नजर आता है तो वह आईपीसी की धारा 302 जोड़ेगी जो इरादतन हत्या के तहत लगाई जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का, पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि सुशांत की हत्या में रिया चक्रवर्ती मुख्य रूप से शामिल थीं। सीबीआई ने अभी तक इस मामले में 20 लोगों से पूछताछ की है। जांच एजेंसी सीज किए गए लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, डिजिटल कैमरा और दो मोबाइल फोन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास सिंह - फोटो : ANI
बीते हफ्ते सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा था कि ‘सीबीआई ने जांच में देरी की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की हत्या को आत्महत्या में बदलने का फैसला लिया है। एम्स टीम का हिस्सा रहे डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे द्वारा भेजी गई तस्वीरें 200 प्रतिशत बताती हैं कि यह गला घोंटने से मौत है आत्महत्या नहीं।‘ विकास सिंह के इन आरोपों को एम्स डॉक्टर्स ने नकार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें