फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवानंद के प्यार में सुरैया ने उम्र भर नहीं की शादी, बेइंतहा इश्क के बावजूद नहीं हो पाए एक

Thu, 31 Jan 2019 07:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
Suraiya
15 जून 1929 को पंजाब में एक मुस्लिम परिवार के घर लड़की पैदा हुई। नाम पड़ा सुरैया। लोग जितने इस एक्ट्रेस की अदायगी के कायल थे उससे कहीं ज्यादा उनकी सुंदरता के। आज सुरैया की डेथ एनिवर्सिरी होती है। सुरैया ने साल 2004 में आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुरैया की डेथ एनिवर्सिरी पर आज बात करेंगे उनके और देवानंद के प्यार के किस्सों की। जीहां वही देवानंद जिसे 10 साल तक भारत के सबसे महंगे सुपरस्टार होने का गौरव प्राप्त है। वहीं देवानंद जिसके लिए सुरैया जैसी अभिनेत्री आजीवन कुंवारी रहीं। सुरैया एक जमाने में हिंदी फिल्मों की बड़ी हस्ती थीं, वो अभिनेत्री भी थीं, गायिका भी।
विज्ञापन

2 of 7
Suraiya
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक देवानंद की सुरैया से पहली मुलाकात फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुई थी। देवानंद ने अपना परिचय देते हुए कहा था, ''सब लोग मुझे देव कहते हैं। आप मुझे किस नाम से पुकारना पसंद करेंगी? सुरैया ने कहा- देव'' देवानंद अपनी आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ में लिखते हैं, 'विद्या' के सेट पर गाना चला, कैमरा रोल हुआ। सुरैया ने मुझको पीछे से गले लगाया। मैंने उनकी सांसों की गर्माहट महसूस की। मैंने उनके हाथों को चूमा और फिर उनकी तरफ एक फ़्लाइंग किस उछाला।'' सुरैया ने उनके हाथ के पीछे का हिस्सा चूम कर उसका जवाब दिया। निर्देशक ने चिल्ला कर कहा, ''ग्रेट शॉट'' और फिर शुरू हुआ दोनों के बीच प्यार का सिलसिला।
विज्ञापन

3 of 7
Suraiya
दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। फिल्म के सेट पर दोनों की नजरें एक दूसरे को ही तलाशती रहतीं। दोनों ने एक दूसरे के प्यार के नाम भी रख दिए। सुरैया ने अपने एक मनपसंद नॉवेल के हीरो के नाम पर सुरैया ने देव आनंद का नाम Steve रखा। जबकि देव आनंद को सुरैया की नाक जरा लंबी लगती थी, तो उन्होने सुरैया का नाम रख दिया....Nosey।

4 of 7
Suraiya
जब सुरैया और देव आनंद की इश्क के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में होने लगे तो सुरैया की नानी को इसीक भनक लग गई। उन्होने देव आनंद के घर आने पर पाबंदी लगा दी हालांकि सुरैया की मां देव आनंद को बेहद पसंद करती थीं लेकिन घर में सुरैया की नानी का हुक्म चलता था और उन्हे सुरैया और देव आनंद के रिश्ते पर सख्त एतराज था। वहीं सुरैया अपनी नानी की सारी बात मानती थीं। सुरैया की नानी को सुरैया का एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ रिश्ता कतई बर्दाश्त नहीं था उन्होंने सुरैया पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया। सुरैया को शूटिंग के अलावा देव से मिलने तक की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 7
Suraiya
जिस दौर में सुरैया और देवानंद का इश्क परवान चढ़ रहा था उस वक्त देव आनंद का फिल्मी करियर उठ ही रहा था और सुरैया एक स्थापित नाम था। देव आनंद सुरैया से बहुत प्यार करते थे। उनकी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विथ लाइफ' में लिखा है उस जमाने में देव साहब ने सुरैया को तीन हजार रुपये की हीरे की अंगूठी दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
Suraiya
स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सुरैया ने कहा था- एक दिन शूटिंग के दौरान मैंने देव की दी हुई अंगूठी अपनी उंगली में पहन ली लेकिन नानी को इसकी खबर लग गई। उन्होंने जबरदस्ती मेरे हाथ से वो अंगूठी निकाल ली। मुझे पता था कि देव ने दोस्तों से उधार लेकर मेरे लिए वो कीमती अंगूठी खरीदी है। मैं उस रात बहुत रोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dev anand and suraiya
सुरैया की नानी तो फैसला कर चुकी थीं कि वो सुरैया और देव को एक नहीं होने देंगी और ऐसा हुआ भी नहीं। देवानंद ने बाद में कल्पना कार्तिक से शादी कर ली लेकिन सुरैया आजीवन अविवाहित ही रहीं। उस वक्त बेशक सुरैया देव आनंद से शादी की हिम्मत नहीं कर सकीं लेकिन हमेशा देवानंद की यादों में खोई रहीं। 31 जनवरी 2004 को 74 साल की उम्र में जब सुरैया का निधन हुआ, हर किसी को उम्मीद थी उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए देवानंद जरूर आएंगे लेकिन वो नहीं आए और इस तरह ये लवस्टोरी खत्म हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें