फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिचड़ी' की हंसा की पहली शादी एक हफ्ते में टूटी, शाहिद कपूर के पापा के प्यार में मां से की थी बगावत

Mon, 07 Jan 2019 07:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
supriya pathak
सुप्रिया पाठक बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा में गिनी जाती हैं जिनकी एक्टिंग की लोग मिसाले देते हैं। चुनींदा फिल्में करने वाली सुप्रिया पाठक का टीवी सीरियल 'खिचड़ी' आज भी दर्शकों की पहली पसंद है । सुप्रिया ने साल 1981 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कलयुग' से की थी । सुप्रिया ने बॉलीवुड को करीब 40 साल दिए हैं । बॉलीवुड में आने से पहले सुप्रिया एक थिएटर आर्टिस्ट थीं । साथ ही एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं । 
विज्ञापन

2 of 15
supriya pathak
सुप्रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 22 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां की दोस्त के बेटे से शादी की थी लेकिन ये शादी एक साल में ही टूट गई । इसके बाद 1986 में सुप्रिया की मुलाकात पंकज कपूर से हुई । उस वक्त पंकज कपूर का उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम से तलाक हो चुका था । 
विज्ञापन

3 of 15
supriya pathak
आज सुप्रिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी पहली शादी और फिर पंकज के साथ लव स्टोरी के बारे में... सुप्रिया और पंकज फिल्मी दुनिया की सबसे लोक्रप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की मुलाकात इतनी सरल नहीं थी कि देखते ही प्यार हो गया हो। दोनों उस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे । 

4 of 15
supriya pathak
बात 1986 से कुछ वक्त पहले की है जब सुप्रिया अपनी पीएचडी पूरी कर के मुंबई से अहमदाबाद शिफ्ट हुई थीं। वहां उनकी मुलाकात अपनी मां दीना पाठक के एक दोस्त के बेटे से हुई। दोनों में इश्क हो गया और उन्होंने शादी कर ली। उस वक्त सुप्रिया की उम्र 22 साल थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही सुप्रिया की जिदंगी पूरी तरह उलट पलट गई।
विज्ञापन

5 of 15
supriya pathak
एक हफ्ते में ही सुप्रिया और उनके पति को एहसास हो गया था कि उन दोनों ने शादी कर के बहुत बड़ी गलती कर दी है। कम उम्र की सुप्रिया जैसे-तैसे एक साल काटा लेकिन उसके बाद उनके पति और उन्होंने एक दूसरे से बिना किसी झगड़़े-लड़ाई के तलाक ले लिया।  सुप्रिया मुंबई वापस आ गईं। उन्हें क्या पता था यहां उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 15
supriya pathak
1986 में 24 साल की सुप्रिया भटिंडा में एक फिल्म के सेट पर पहली बार पंकज कपूर से मिलीं। इससे पहले वे दोनों एक दूसरे को बस प्रोफेशनल तौर पर जानते थे। दोनों साथ में 'अगला मौसम' नाम की फिल्म में काम कर रहे थे। किस्मत देखिए कि वो फिल्म आजतक रिलीज नहीं हुई लेकिन इन दोनों को जिदंगी भर का सबसे बड़ा तोहफा दे गई।
विज्ञापन

7 of 15
supriya pathak
उधर पंकज कपूर की भी 9 साल की शादी टूट चुकी थी। वे अपनी पहली पत्नी नीलिमा अजीम से अलग हो चुके थे। पंकज के तीन साल के बेटे शाहिद उनके अलगाव के बाद अपनी मां नीलिमा के साथ ही रहे। तलाक के अलगे साल ही पंकज और सुप्रिया की मुलाकात हुई, दोनों के जख्म हरे थे इसलिए एक दूसरे में प्यार ढूंढ बैठे।

8 of 15
पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक के साथ शाहिद कपूर
सुप्रिया और पंकज शूटिंग के दौरान साथ में वक्त बिताते, सुबह जॉगिंग पर जाते और घंटों बातें करते। सब कुछ बहुत रोमांटिक था और अब तक सुप्रिया समझ चुकी थीं कि वे पंकज के बिना एक पल भी नहीं बिता पाएंगी। शूटिंग खत्म होने के बाद पकंज अपने माता-पिता से मिलने पंजाब जा रहे थे। सुप्रिया चीजों को आधा अधूरा नहीं छोड़ना चाहती थीं इसलिए उन्होंने पकंज से कहा कि वो लौटकर उन्हें फोन जरूर करें।

9 of 15
supriya pathak
पकंज वापस मुंबई पहुंचे तो सुप्रिया को कॉल किया। दोनों समझ गए थे कि अब वक्त है रिश्ते को आगे बढ़ाने का। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर आया शादी का सवाल। सुप्रिया तो दूसरी शादी को लेकर पूरी तरह तैयार थीं लेकिन पंकज के मन में कुछ और ही था। पंकज नहीं चाहते थे कि जल्दबाजी में कोई फैसला लिया जाए। 

10 of 15
supriya pathak
वे चाहते थे कि जिंदगी भर के लिए जुड़ने से पहले वो सुप्रिया को पूरी तरह जान लें। उन्होंने ऐसी ही किय़ा। दोनों ही अपने संस्कारों से बहुत जुड़े हुए थे इसलिए लिव-इन में रहने का कभी सवाल ही नहीं उठा । दोनों बच्चे चाहते थे और इस बात से साफ हो गया कि उन्हें शादी करनी है। दोनों पहुंच गए अपने माता पिता से बात करने, लेकिन यहां भी दाल गलना आसान नहीं था।

11 of 15
supriya pathak
पंकज के परिवार वालों ने तो सुप्रिया को झट से अपना लिया था लेकिन सुप्रिया की मां दीना पाठक इस बात से तिलमिला उठीं। वो हर तरह की संभावनाएं और कहानियां सुना सुना कर सुप्रिया को इस शादी से इंकार करने के लिए मनवाना चाहती थीं। सुप्रिया ने हार नहीं मानी और आखिरकार 1989 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि वक्त के साथ दीना और पंकज के बीच भी रिश्ते सुधर गए और उन्होंने पंकज को अपना लिया। 

12 of 15
supriya pathak
तब से अब तक पंकज और सुप्रिया के रिश्ते की डोर बहुत मजबूत है। दोनों के बीच पहली शादी को लेकर बातें भी हुईं लेकिन वो बातें इनके रिश्ते के बीच कभी नहीं आने पाईं। सुप्रिया ने एक इंटरव्यू में पंकज के बारे में कई राज भी खोले थे। सुप्रिया का मानना है कि सफल शादी के पीछे मूल मंत्र है कि समझदारी से काम लें। दोनों के बीच अहंकार नहीं आना चाहिए और एक-दूसरे के नजरिए को भी समझना चाहिए। 

13 of 15
supriya pathak
पंकज और सुप्रिया दोनों मानते हैं कि शादी में संयम, विश्वास और जिम्मेदारी मायने रखती है। वक्त के साथ साथी बदलता है इसलिए आपको भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन फिर भी सुप्रिया के बच्चे एक बात को लेकर उन पर इल्जाम लगाने से नहीं चूकते। सुप्रिया ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए पंकज दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। वे हर रिश्ते, काम और जिंदगी के प्रति बहुत समर्पित हैं।

14 of 15
supriya pathak
सुप्रिया हमेशा अपने पिता के प्यार के लिए तरसती रहीं लेकिन वो कहती हैं कि सात साल बड़े पंकज ने उन्हें उस प्यार की भी कमी नहीं होने दी। वो कहती हैं कि वे पंकज से इतना प्यार करती हैं कि तीनो बच्चे उन्हें हमेशा पापा की तरफदारी करने का इल्जाम लगाते हैं।सुप्रिया और पंकज के दो बच्चे हैं सना कपूर और रुहान कपूर। लेकिन सुप्रिया अपने सौतेले बेटे शाहिद को भी अपना ही बेटा मानती हैं। 
विज्ञापन

15 of 15
supriya pathak
दोनों के बीच बहुत पटती है और शाहिद उनके ही परिवार का हिस्सा बनकर रहते हैं। तभी तो सुप्रिया ने शाहिद की शादी में भी एक मां की तरह की फर्ज निभाया था।सुप्रिया और पंकज की की सिंपल, मासूम सी लवस्टोरी हमेशा के लिए यादगार बन गई है। इनकी शादी इस बात का सबूत है कि प्यार दोबारा भी हो सकता है और पहले से बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें