सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार के पटना में FIR दर्ज कराई थी। इस शिकायत में सुशांत के पिता ने रिया पर उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने, आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
रिया चक्रवर्ती की ओर से पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई थी जिस पर कोर्ट ने बिहार और महाराष्ट्र से तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
3 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
ताजा जानकारी मुताबिक, रिया चक्रवर्ती द्वारा पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगी। रिया की पूरी कोशिश है कि इस मामले की जांच मुंबई में ही हो।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को ED की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक स्टेटमेंट सामने आए हैं। इस बैंक स्टेटमेंट से साबित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से पैसे सीधे शौविक को खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ये पैसे कोटक बैंक से ट्रांसफर किए गए थे।
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही थीं। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनसे कुछ डिटेल्स मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का जांच में सहयोग ना करना उनके ऊपर शक को और गहराता जा रहा है।