दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को आरोपी बनाया गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने जब से रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, तभी से इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय भी मामले को लेकर कई खुलासे कर रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती के भाई को भी पैसा ट्रांसफर किया गया है।