प्रदीप कुमार
- फोटो : social Media
मधुबाला और मीना कुमारी के साथ की सबसे अधिक फिल्में
आज के सिनेमा में अगर कोई अभिनेत्री एक अभिनेता के साथ पांच या सात फिल्मों में भी काम कर ले तो शायद वो निर्देशक और निर्माता के लिए बड़ी बात हो जाए। अभी के दौर में निर्माता एक अभिनेता और अभिनेत्री की जोड़ी को बहुत अधिक दोहराने से घबराते हैं। लेकिन अपने समय में प्रदीप कुमार ने अभिनेत्री मधुबाला के साथ आठ फिल्मों में और मीना कुमारी के साथ सात फिल्मों में काम किया। इसमें अधिकतम फिल्में सुपरहिट हुईं। मधुबाला के साथ की गई फिल्मों में राज हाथ, शिरीन-फरहाद, गेटवे ऑफ इंडिया, यहूदी की लड़की सहित कई फिल्में शामिल हैं, तो वही मीना कुमारी के साथ उन्होंने आदिल-ए-जहांगीर, चित्रलेखा, बहु-बेगम, भीगी रात और आरती जैसी कई फिल्मों में काम किया।