फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकिनी छोड़ साउथ इंडियन साड़ी में दिखीं सनी लियोनी, देखते रह गए फैंस

Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunnyleone
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। सनी ने अपना एक अलग साउथ इंडियन लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट कराया है। उनका ये फोटोशूट केरल में हुआ है। इन तस्वीरों में सनी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunnyleone
इन तस्वीरों में सनी ने पिंक कलर का ब्लाउज़ और धोती पहनी हुई है जिसके साथ उन्होंने माथे पर पिंक कलर की बिंदी और हाथों में पिंक कलर की चूड़ी पहनी हुई है। इस लुक में सनी बहुत प्यारी लग रही हैं। अपने साउथ इंडियन लुक को साझा करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा है, 'भगवान के देश केरल से मुझे प्यार हो गया।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunnyleone
फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्री की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अनोखे अंदाज़ में स्वीमिंग पूल में जंप करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी पूल में जंप कर रही हैं। 
 

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunnyleone
इस वीडियो में उन्होंने यलो कलर की एक ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स भी कैरी किया हुआ है। साथ ही वह ब्लैक कलर का चश्मा लगाए भी दिख रही हैं। वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था, 'पोज करना बेहद जरूरी है बेशक आप गिर ही क्यों न रहे हों'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Insatagram- @sunnyleone
बता दें कि अभिनेत्री सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज के चलते काफी लोकप्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी बीते दिनों वेब सीरीज बुलेट में नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें