फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान निभाए गए किरदार को सबसे खास रोल मानते हैं सोनू सूद, कहा- भगवान ने दिखाया रास्ता

Fri, 19 Feb 2021 03:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पहचान सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं की जाती है बल्कि अब वो गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। जब कोरोना महामारी में गरीबों को अपने घर जाना मुश्किल हो गया था तब सड़क पर उतरकर सोनू सूद ने हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। इसके बाद भी सोनू रुके नहीं और अभी तक वो लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोनू ने इसे लेकर बहुत खास बात कही है।
विज्ञापन

2 of 6
सोनू सूद - फोटो : Instagram
एक कार्यक्रम में सोनू सूद ने कहा कि, 'मैंने फिल्मों में बहुत से खास किरदार निभाए हैं ,लेकिन कोरोना महामारी के दौरान मैंने अपनी जिंदगी का सबसे खास किरदार निभाया। इस किरदार का निर्देशन ऊपरवाला कर रहा था। मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे सही समय पर जगा दिया'।
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद - फोटो : instagram/colorstv
पैनडेमिक पर बात करते हुए सोनू सूद ने कहा कि, 'जब इसकी शुरूआत हुई तो मुझे लगा कि हम सबको कुछ करना चाहिए, लेकिन मुझे पता नहीं था कि क्या करना सही होगा। मुझे याद है कि सबसे पहले थाने में काम करने वाले 350 मजदूरों ने मुझसे 10 दिन के लिए खाना मांगा था क्योंकि वो पैदल चलकर कर्नाटक अपने घर जाना चाहते थे'। इसके बाद सोनू प्राधिकारी के पास पहुंचे, उनसे अनुमति ली और फिर ऐसे लोगों के लिए वाहन का इंतजाम किया।

4 of 6
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद ने बताया कि, 'फिर मुझे एहसास हुआ कि ऐसे एक दो नहीं बल्कि लाखों लोग हैं जो इस महामारी के चलते अपने घरों से दूर फंस गए है। ऐसे में धीरे धीरे एक दूसरे से जुड़ते हुए हमने मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। मैंने और मेरे साथियों ने एक ट्रोल फ्री नंबर बनाया और एक घंटे के अंदर हमें करीब 1 लाख लोगों के मदद के लिए फोन आया। इतना ही नहीं मुझे ढेरों मेल आ रहे थे। मेरा फोन हर समय बज रहा था। मैंने अपनी सेक्रेटरी से कह दिया था कि कोई भी मेल या फोन छूटना नहीं चाहिए'।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू सूद - फोटो : Social Media
आगे सोनू ने कहा कि, 'हमने करीब 7.26 लाख लोगों को उनके घर पहुंचाया। इन मजदूरों के चलते ही हमें बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं, इसलिए ये ही हमारे असली हीरो हैं। उन्हें घर पहुंचाना मेरी जिंदगी का सबसे सुखद एहसास था'। सोनू ने कहा कि मजदूरों के घर पहुंचाने के बाद उन छात्रों के मदद के फोन आने लगे जो विदेश में फंसे हुए थे। इसके बाद हमने उज्बेकिस्तान, कजाकस्तान, जॉर्जिया, रसिया और फिलीपींस जैसी जगहों से करीब साढ़े 14 हजार छात्रों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बता दें कि मजदूरों और छात्रों को घर पहुंचाने के बाद सोनू को बहुत सी नौकरी के लिए भी कॉल आई। इसके बाद उन्होंने करीब 2 लाख लोगों को नौकरियां दिलवाने में मदद की। कई लोग ऐसे भी थे जो अस्पताल के इलाज के लिए भी सोनू से मदद मांग रहे थे और फिर उन्हें भी मदद पहुंचाई गई। अभिनेता ने कहा कि, 'पैनडेमिक ने हमें सिखाया की जिंदगी का मतबल अच्छे कपड़े, जूते खरीदना या छुट्टियां मनाना नहीं है'। ऐसे ही लोगों की मदद करना है। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम जिंदगी में बहुत सफल होगे अगर तुमने किसी ऐसे एक शख्स की भी मदद कर दी जिसे तुमसे मदद मिलने की कोई उम्मीद ना हो। बता दें कि सोनू सूद आज भी लोगों की मदद कर रहे हैं और इसके चलते उन्हें लोगों को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें