फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: बिग बॉस के मंच पर वापसी करने जा रहीं सनी लियोनी, निभाएंगी यह भूमिका

Fri, 16 Jun 2023 07:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : insta
अभिनेत्री सनी लियोनी वर्ष 2012 में बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं। 'बिग बॉस' के सीजन पांच में उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब करीब 12 साल बाद एक बार फिर वह इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। सनी बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में आने वाली हैं। मगर, इस बार जरा ट्विस्ट है। 'बिग बॉस 5' में सनी जहां बतौर प्रतिभागी जुड़ी थीं, वहीं इस बार सनी शो में बतौर पेनलिस्ट नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 के साथ सनी लियोनी का भी नाम जुड़ गया है। सनी लियोनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत बिग बॉस सीजन 5 से की थी। सलमान खान के इस शो के जरिए ही उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला था। 'बिग बॉस' के सीजन 5 में एक्ट्रेस की अदाएं देखकर हर कोई उन पर फिदा था। वहीं सनी के डांस के लाखों लोग दीवाने हो गए थे। ऐसे में बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर की भी उन पर नजर पड़ी, जिसके बाद सनी की किस्मत चमक गई।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
टीवी पर जब बिग बॉस सीजन 5 शो चल रहा था, तब महेश भट्ट सनी को देखकर इतने उत्साहित हो गए थे कि वे शो के बीच में ही सनी लियोनी को अपनी आंखों से देखने पहुंच गए थे। घर के अंदर आते ही उनक ध्यान सिर्फ सनी पर ही था और इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी एक फिल्म में काम करने का मौका दिया।
Kangana Ranaut On Marriage: शादी-बच्चे के लिए तैयार कंगना रणौत, जानें कब लेंगी सात फेरे?

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
सनी लियोनी को जब महेश भट्ट ने एक प्रोजेक्ट का ऑफर दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म 'जिस्म 2' ऑफर की थी। सनी ने फिल्म 'जिस्म 2' में काम किया। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली थी, लेकिन इस फिल्म से सनी की बॉलीवुड में एंट्री हो गई थी। अब सनी लियोनी दोबारा बिग बॉस के सेट पर कमबैक कर रही हैं। 
Chris Hemsworth: एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते थे क्रिस हेम्सवर्थ, एक्टर ने इसके पीछे बताई बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
अब सवाल है कि इस बार सनी लियोनी की क्या भूमिका रहेगी? तो इस बारे में खुद सनी का कहना है कि इस शो में वापसी करना उनके लिए घरवापसी जैसा है। सनी ने कहा- 'यह बिल्कुल ऐसा है जैसे मेरी घरवापसी हो रही है। यहां से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। यही वह जगह है जहां से मेरे करियर में टर्निंग पॉइंट आया था। मैं इस शो को बहुत नजदीक से फॉलो करती आई हूं। अब इसे मैं नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए भी तैयार हूं।'
Kajal Aggarwal: इंडस्ट्री को 'टाटा बाय-बाय' कहने वाली हैं काजल अग्रवाल? अभिनेत्री ने इस वजह से लिए यह फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें