फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: शादी के बारे में ऐसी सोच रखती हैं कंगना रणौत, 'टीकू वेड्स शेरू' से बदलना चाहती हैं धारणाएं

Fri, 16 Jun 2023 04:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही फैमिली प्लानिंग पर बड़ा अपडेट साझा करती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी कंगना रणौत इन दिनों बतौर निर्माता अपनी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म की स्टारकास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ जगह-जगह पहुंचकर इसका प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन से जुड़ा कंगना रणौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें कंगना रणौत से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जा रहा है। शख्स, एक्ट्रेस से पूछता है, 'मैम आप शादी कब करेंगी? या फिर आप भी सलमान भाई को फॉलो कर रही हैं?' इस सवाल पर कंगना की हंसी छूट जाती है, और इसके बाद वह जो कहती हैं उसे सुनकर हर कोई खुश हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के सवाल का जवाब देती हुई धाकड़ एक्ट्रेस कहती हैं, 'देखिए हर एक चीज का एक वक्त होता है, और मेरी लाइफ में अगर वह वक्त आना हो तो वह भी आएगा।' इसके बाद कंगना से सवाल पूछा जाता है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप शादी ही नहीं करना चाहती हैं?' इस पर कंगना कहती हैं, 'मैं तो चाहती हूं कि मैं शादी करूं, मेरी फैमिली हो। हालांकि, जैसा मैंने कहा हर चीज का एक वक्त होता है। जब सही समय होगा यह भी हो जाएगा।' 
 

Adipurush: आदिपुरुष में लंकेश बने सैफ अली खान हुए जमकर ट्रोल, लोग बोले- 'इसका मॉडर्न लुक देखकर हंसी आ रही है'

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के जरिए निर्मित फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की बात करें तो इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में एक अपरंपरागत जोड़े के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। यह एक जूनियर कलाकार और एक महत्वाकांक्षी एक्टर की कहानी है, जो साथ मिलकर मायानगरी मुंबई तक पहुंचने के लिए अपना सफर शुरू करते हैं। 

Adipurush: 'मेरे रोंगटे खड़े हो जाते थे', 'लक्ष्मण' बने सनी सिंह ने शेयर किया प्रभास संग काम करने का अनुभव
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही पीरियड ड्रामा 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में कंगना को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा जाएगा। मूवी में एक्ट्रेस के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे सितारे हैं। एक्ट्रेस की पाइपलाइन में फिल्म 'तेजस' भी है। इतना ही नहीं कंगना फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर भी हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। हालांकि, वह इसमें नजर आएंगी या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि आज के विवाहों में बहुत कुरूपता है और हमें बहुत सारे आघात से जूझना पड़ता है। लव मैरिज में तलाक ज्यादा होते हैं, लेकिन अरेंज मैरिज में यह पांच प्रतिशत से भी कम है। अपेक्षाएं बदल गई हैं। 'टीकू वेड्स शेरू' फिल्म में हमने समाज में और विवाह के प्रति उसकी धारणा में आए बदलावों को दिखाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें