फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सनी लियोनी की किचन में काम करते वक्त कट गई अंगुली, देखें फिर क्या हुआ ?

Mon, 04 May 2020 05:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी ने अंगुली कटने का किया नाटक - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अब देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है, सारी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद है। ऐसे में ये सेलेब्स और करें भी तो क्या। सभी लगे हुए हैं सोशल मीडिया के जरिए एंटरटेनमेंट करने में। ये सेलेब्स खुद का एंटरटेनमेंट तो कर ही रहे हैं साथ ही साथ अपने फैन्स का भी खूब एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी ऐसा ही कुछ किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खुद से जुड़ी हुई अपडेट्स अपने फैन्स के साथ साझा करती हैं। अपने बच्चों के साथ तस्वीरें भी सनी साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने फैन्स के साथ बातचीत करती रहती हैं। अब हाल ही में सनी नें अपने पति डेनियल वैबर के साथ एक मजाक किया है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी ने अंगुली कटने का किया नाटक - फोटो : Social Media
दरअसल सनी लियोनी ने हाल ही में अपने पति से साथ एक प्रैंक किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी अपनी अंगुली कट जाने का नाटक कर रही हैं। जिसे देख उनके पति डेनियल वैबर भी डर जाते हैं। वीडियो में सनी की अंगुली में खून दिखाई दे रहा है। साथ ही वो दर्द से चिल्लाती हुई भी नजर आ रही हैं।
 

4 of 5
सनी लियोनी ने अंगुली कटने का किया नाटक - फोटो : Social Media
इससे पहले सनी ने एक वीडियो और साझा किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि उन्होंने इस प्रैंक की तैयारी कैसे की। इस वीडियो में सनी अपनी अंगुली को पीछे की तरफ चिपकाती हैं। एक केले कोअपनी अंगुली के बराबर का कटकर उसके ऊपर और अपने हाथ के ऊपर लाल रंग का वॉटर कलर डालती हैं। इस तरह से सनी पति के साथ प्रैंक का तैयारी करती हैं और उनका प्रैंक सफल भी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone, daniel weber - फोटो : सोशल मीडिया
सनी के इस प्रैंक से उनके पति भी डर जाते हैं और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने लगते हैं। लेकिन फिर सनी हंस पड़ती हैं और उनके पति समझ जाते हैं कि ये उनके साथ मजाक किया गया है। डेनियल वहां से हंसते हुए चले जाते हैं। सनी के इस वीडियो को प्रैंक को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें