सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सनी लियोनी को अपना एआई रेप्लिका अवतार लॉन्च करते हुए देखा गया था। लॉन्च इवेंट के बाद सनी ने एक मीडिया बातचीत में फिल्म 'एनिमल' को मिल रही आलोचना पर अपने विचार साझा किए। फिल्म की सफलता और आलोचना पर अपने विचार साझा करते हुए सनी ने कहा, 'फिल्मों के बारे में अच्छी बात यह है कि हमारे पास देखने या न देखने का विकल्प होता है। लेकिन मेरा मानना है कि मनोरंजन चक्रीय है, और सब कुछ वापस आ जाता है। पहले मंदी थी, और अब लोग मूवी थिएटरों में वापस जाने, टिकट खरीदने और परिवार के साथ अद्भुत समय बिताने के इच्छुक हैं।'