सनी लियोनी, डेनियल वेबर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेनियल ने आगे कहा, 'कोरोना काल में मैं खुद कई बार एंग्जाइटी का शिकार हुआ और बहतु परेशान रहा। मेरे आपने लोग कोविड पॉजिटिव थे, गंभीर रूप से बीमार थे। मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में अपने परिवार से नहीं मिल पाया। मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं। मैं भी इंसान हूं और अगर ऐसे में कोई कहे मैं इस महामारी में नहीं डरा तो शायद यह झूठ होगा। यह संभव ही नहीं है। क्योंकि यह पैसे के बारे में नहीं है कि आप कितने धनी हैं, यहां सर्रवाइवल का सवाल है। जिन लोगों के पास बहुत सारा पैसा है वो भी मर रहे हैं। इस माहौल को देखते हुए हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए। हम सब खुद को, अपनों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।'