फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: कभी नर्स बनना चाहती थीं सनी लियोनी, फिर एडल्ट स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बन इंडस्ट्री में छाईं

Sat, 13 May 2023 09:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत ही बड़ा सपना होता है। कोई अपने एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतता है, तो कोई अपने लुक्स से उन्हें अपना दीवाना बना देता है। आज हम इसी तरह एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को अपना कायल बना दिया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की , जो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी लियोनी का जन्म 13 मई 1981 को तिब्बत में हुआ था।  उनके पिता पंजाबी सिख हैं और मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली हैं। माता-पिता ने सनी का नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था। सनी ने एक पॉर्न स्टार से बॉलीवुड कलाकार बनने का सफर तय करने के दौरान लंबा संघर्ष किया है। एक समय ऐसा था, जब सनी को लोग एडल्ट फिल्मों की स्टार के रूप में ही जानते थे और देखते थे, लेकिन क्या आपको पता है कि सनी कभी भी अभिनय की दुनिया में नहीं आना चाहती थीं, तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी का बचपन कनाडा में ही गुजरा था, जब अभिनेत्री 13 साल की थीं तो उनका पूरा परिवार कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया जाकर बस गया था। सनी ने अपनी पढ़ाई भी यही से पूरी की थी। इसी देश में उन्होंने अपने पॉर्न स्टार के करियर का चुनाव भी किया था, लेकिन आपको बता दें कि सनी हमेशा से ही क नर्स बनना चाहती थीं। वह डॉक्टर्स से ज्यादा नर्स के काम से प्रभावित थीं।

TMKOC: 'फैमिली मैन हैं असित मोदी', प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोपों के बाद को-एक्टर्स के निशाने पर जेनिफर

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने नर्स बनने के सपने को पंख देने के लिए सनी ने पीडियाट्रिक नर्सिंग का कोर्स भी किया था। कोर्स के दौरान एक लड़की ने सनी को मॉडलिंग करने की सलाह दी थी। इस दौरान उनकी दोस्त ने लेंस मैगजीन के फोटोग्राफर से उनकी मुलाकात भी करवा दी। इस मुलाकात के बाद से ही करनजीत के सनी लियोनी और पोर्न स्टार बनने की नींव पड़ गई थी।

Music School: बड़े पर्दे पर इन सितारों ने सिंगर बनकर बांधा समा, सलमान और लकी अली साबित हुए फिसड्डी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि साल 2003 में सनी को अमेरिकन पोर्न इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस विविड  एंटरटनेमेंट के साथ काम करने को मिला था। इसी के साथ ही उन्होंने एडल्ट फिल्मों की दुनिया में मजबूत एंट्री ली। सनी लियोनी 35 पॉर्न फिल्मों में हीरोइन बनीं। 25 ऐसी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन भी किया। सनी ने अब पोर्न फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है, लेकिन उन्हें दस साल उस इंडस्ट्री में गुजारने का कोई अफसोस नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें